भिण्ड, 19 जनवरी। लहार थाना पुलिस ने अवैध रूट पर रेत परिवहन करते हुए पाए जाने पर डपंर को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को लहार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक डंपर क्र. सी.जी.10 बी.व्ही.0673 अवैध रुट पर रेत परिवहन करते हुए कस्वा लहार में खाली होने के लिए आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर डंपर को घण्टा घर पर रेत को अनलोड करते हुए पाया गया। जिसकी रॉयल्टी को चैक की तो रूट रौन, माधोगढ़ एवं औरैया का होना पाया जाने से कस्वा लहार रूट में ना होने से उक्त डंपर अवैध रूट पर रेत परिवहन करना पाया जाने से उक्त डंपर एवं अनलोड की गई रेत को चालक से विधिवत जब्त किया गया। इस कार्रवाई में लहार थाना प्रभारी निरीक्षक शिवसिंह यादव, उपनिरीक्षक नरेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक रामरतन शर्मा, आरक्षक सुशील शर्मा, भीमसेन मीणा, अवधेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


