भिण्ड, 16 जनवरी। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता वैभव यादव से मेहगांव क्षेत्र के युवा वरिष्ठ समाजसेवी रामू शिवहरे ने अपने मित्रों के साथ उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की।
चर्चा के दौरान समाजसेवी शिवहरे ने वैभव यादव के साथ भिण्ड जिले के विकास, सामाजिक मुद्दों और युवा सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री के पुत्र से सहयोग का आह्वान किया। वैभव यादव ने सभी की बातें गौर से सुनीं और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख कर आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम राजौरिया, शासकीय ठेकेदार सुरेन्द्र त्यागी एवं ब्रजेश त्यागी, युवा नेता रमाकांत शर्मा तथा पत्रकार सुरेन्द्र राय भी उपस्थित रहे। सभी ने वैभव यादव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्रीय विकास पर सकारात्मक चर्चा की।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


