Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » उठो जागो लक्ष्य को प्राप्त करो के ध्येय को लेकर करें ग्रामोदय : एसडीएम शर्मा

उठो जागो लक्ष्य को प्राप्त करो के ध्येय को लेकर करें ग्रामोदय : एसडीएम शर्मा

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 16, 2026

– अंतिम व्यक्ति की मदद ही सही मायने में अभ्युदय है : जिला समन्वयक
– युवाओं का आह्वान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जन अभियान: बीसी

भिण्ड, 16 जनवरी। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो, उनके इस मूल मंत्र को हमें सभी को अपनाना चाहिए, उनके इसी वाक्य को आत्मसात कर सभी जन अभियान परिषद की समितियां को कार्य करना चाहिए, जिससे कि अभियान की सफलता सुनिश्चित हो सके। यह बात एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा ने मप्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के ाासकीय महाविद्यालय सभागार मेहगांव में विकास खण्ड स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, मेहगांव के मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच से रिपुदमन सिंह, समाजसेवी हरिश्चंद्र शर्मा तथा मेहगांव विकास खण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा सहित विकास खण्ड की समस्त प्रस्फुटन समितियां, नवंकुर समितियां, मेंटर्स, छात्र, सीएम इंटर्न सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।
एसडीएम नवनीत शर्मा ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत जो विषय दिए गए हैं, इन विषयों पर हमें ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना है। जैसे पर्यावरण संरक्षण का ही विषय ले लीजिए, यह इतना महत्वपूर्ण बिंदु है कि यदि हम पर्यावरण को संरक्षित ही कर पाए तो सही मायने में इस अभियान की सफलता है। मप्र जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच एक सेतु की भूमिका में है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जन अभियान परिषद का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति, शिक्षा और संस्कार आदि विषय भी महत्वपूर्ण है और गौ संरक्षण को लेकर सरकार के साथ समाज की भी भूमिका है।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि अब अभियान सेक्टर से ग्राम स्तर तक जाएगा आप सभी लोगों को पूरी तन्मयता के साथ इस अभियान को सफल बनाना है, साथ ही यह ध्यान भी रखना है कि आपके किए गए कार्यों को पोर्टल पर दर्ज करना भी आपकी जिम्मेदारी है, जिससे कि आपके कार्यों को प्रतिष्ठित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव ही हमारी आत्मा है और हमें मिल जुलकर इसे मजबूत बनाना है। भारत कृषि प्रधान देश है। जिसका आधार ग्राम है, यदि कृषि में नवाचार आता है तो हमारे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। जन अभियान परिषद की समस्त इकाइयों के लिए यह कार्य करने का अच्छा अवसर है, वह अपने आप को ग्रामों में कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बना सकती हैं और सरकार की योजनाओं को भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद की यह पहल अच्छी है।
स्वागत भाषण में ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि कि मप्र जन अभियान परिषद सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे और ग्राम विकास के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने, ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को जन अभियान बनाने के लिए सभी समितियां और छात्र तैयार हैं और वह निरंतर ग्रामों में अपने सेक्टर में गतिविधियां संचालित करने को लेकर प्रतिबद्ध भी हैं।
विषय विशेषज्ञ के रूप में मेहगांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित करैया ने अमृत बिश्नोई का उदाहरण रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात कही। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज शर्मा ने नशा मुक्ति के विषय को विस्तार से रखा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से हरिचंद्र शर्मा ने सामाजिक समरसता विषय को विस्तार से समझाया। इसी तरह अन्य विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विदित है कि इस अभियान के जरिए परिषद की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के सभी विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, परिषद से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थाएं, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा भी सहभागिता की जाएगी। कार्यशाला का संचालन जयप्रकाश शर्मा और आभार प्रदर्शित परामर्शदाता अनिल शर्मा ने किया।

Post Views: 154
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642247
Views Today : 2392
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.