भिण्ड, 15 जनवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पार्षद पद के उपचुनाव कराने के लिए 16 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुकाबला मुख्य रूप से सीधा भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही होना है।
कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 24 दिसंबर 2025 एवं मप्र शासन वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र 15 दिसंबर 2025 में दिए गए निर्देशानुसार जिले में नगर पालिका/ नगर परिषद/ पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में मतदान 16 जनवरी शुक्रवार के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयोजन से मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भिण्ड जिले से संबंधित नगर परिषद मौ के नगरीय क्षेत्रों में (जिसमें चुनाव हो रहा है) और उसकी सीमा से लगे ग्राम पंचायतों में स्थित मदिरा दुकानों तथा नगर से निकलने वाले राज्य राजमार्ग/ राष्ट्रीय राजमार्ग/ मुख्य जिला सड़क से दोनों सीमा से बाहर 3 किमी की दूरी तक में स्थित शराब दुकानें मतदान 16 जनवरी को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानें बंद रखी जाएं तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाने हेतु नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में शुष्क दिवस घोषित किया है।
प्रत्याशियों का हुआ तृतीय व्यय निरीक्षण
मप्र नगर पालिका निगम अधिनियम के अधीन महापौर/ अध्यक्ष तथा पार्षद निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण ओर प्रस्तुति) आदेश 2020 है। भोपाल 19 अक्टूबर 2020 द्वारा निर्वाचन के लिए लड़ रहे प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रचार अवधी के दौरान कम से कम तीन बार निजी रूप से या उसके निर्वाचन ऐजेंट के माध्यम से या उसके द्वारा इस कार्य हेतु विधिवत प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अधिकृत अधिकारी के सामने रजिस्टर प्रस्तुत करें।
उक्त निर्देश के क्रम में नगरीय निकायों (नगर पालिका/ नगर निगम) के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु जारी निरीक्षण तिथियों के आदेश के क्रम में तृतीय निरीक्षण 14 जनवरी को किया गया, जिसमें नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में कांग्रेस प्रत्याशी गंगाश्री की प्रथम निरीक्षण में व्यय राशि 750 रुपए, द्वितीय एवं तृतीय निरीक्षण में व्यय राशि निरंक तथा कुल व्यय राशि 750 रुपए पाई गई। भाजपा प्रत्याशी मुन्नीबाई की प्रथम निरीक्षण में व्यय राशि 750 रुपए, द्वितीय निरीक्षण में निरंक तथा तृतीय निरीक्षण में 4760 रुपए एवं कुल व्यय राशि 5510 रुपए पाई गई। निर्दलीय प्रत्याशी भागश्री की प्रथम निरीक्षण में व्यय राशि 750 रुपए, द्वितीय निरीक्षण में निरंक तथा तृतीय निरीक्षण में एक हजार रुपए एवं कुल व्यय राशि 1750 रुपए पाई गई है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

