भिण्ड, 29 दिसम्बर। आध्यात्मिक ऊर्जा के केन्द्र रावतपुरा सरकार देवस्थानम् में आयोजित दिव्य श्रीराम कथा इन दिनों जन-आस्था का मुख्य केन्द्र बनी हुई है। महामना पं. मदनमोहन मालवीय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कथा महोत्सव में भाजपा के युवा नेता व मंडल महामंत्री राव साहब गुर्जर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ का पूजन किया और पूज्य गुरुदेव का शुभाशीष प्राप्त किया। राव साहब गुर्जर ने रावतपुरा सरकार के गुरुदेव रविशंकर महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। गुरुदेव ने उन्हें धर्म और जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहने का मार्ग दिखाया। राव साहब ने गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव के सानिध्य में क्षेत्र का निरंतर आध्यात्मिक उत्थान हो रहा है। रावतपुरा धाम पर महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मोत्सव पर आयोजित यह श्रीराम कथा समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


