भिण्ड, 28 दिसम्बर। स्थानीय रेस्ट हाउस दबोह में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी के नेतृत्व में शिष्टाचार बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया सहित समस्त पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर परिषद की पूरी टीम ने नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके प्रत्युत्तर में मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने परिषद के सभी सदस्यों को भाजपा की विकासवादी नीतियों का प्रतीक ‘पार्टी पट्टिकाÓ पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
बैठक के पश्चात सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बातÓ को सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए सभी ने राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। तदुपरांत मंडल अध्यक्ष और परिषद सदस्यों के बीच नगर के चहुंमुखी विकास के लिए एक विस्तृत ‘रोडमैपÓ पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर प्रमुखता से जोर दिया गया कि नगर में विकास कार्यों की एक ठोस कार्य योजना बनाई जाए। जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद जगमोहन लला तेहरिया एवं लालता कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द गुप्ता, शेरे पठान, शिवम श्रीवास्तव, नारायण दास दोहरे और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

