मौ, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे।
मौ नगर में आगामी वर्ष में 15 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन जैन छात्रावास ग्वालियर में किया गया। ग्वालियर जैन छात्रावास में आयोजित सिद्धचक्र महामण्डल विधान के दौरान पं. प्रद्युम्न कुमार मुजफ्फर नगर के सानिध्य में हुआ। पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव मौ की समिति ने ग्वालियर की संपूर्ण जैन समाज को इस महोत्सव में आने के लिए आमंत्रण दिया। पत्रिका की विमोचन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मण्डी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन नीमडाडा, कोषाध्यक्ष अन्नत जैन बरौली, महामंत्री सुधीर जैन लालू, देवेन्द्र जैन चौधरी, सौरभ जैन सेमी, जितेन्द्र जैन छोटू भैया, प्रेमचंद जैन, धर्मेन्द्र जैन पिंटू, गजेन्द्र जैन, सचिन जैन, संभव जैन, नितिन जैन, गौरव जैन आदि सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।


