Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » सत्यमेव जयते को लोकप्रिय बनाने वाले महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक थे महामना जी : डॉ. मोहन यादव

सत्यमेव जयते को लोकप्रिय बनाने वाले महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक थे महामना जी : डॉ. मोहन यादव

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 24, 2025

– रावतपुरा धाम के कण-कण में हो रहा है ईश्वर का प्रत्यक्ष अनुभव
– जहां पड़े भगवान राम व श्रीकृष्ण के पग, उस भूमि पर होंगे तीर्थ स्थापित
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए श्रीराम कथा में शामिल

भिण्ड, 24 दिसम्बर.मनीष दुबे।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिण्ड जिले के लहार विकास खण्ड पहुंचे तथा रावतपुरा धाम में महामना पं. मदनमोहन मालवीय जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गत 22 दिसंबर से जारी श्रीराम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रावतपुरा धाम पहुंचकर सर्वप्रथम रावतपुरा सरकार हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं कीं। कथा श्रवण से पूर्व मुख्यमंत्री ने कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज एवं रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि महंत रविशंकर महाराज द्वारा रावतपुरा धाम में महामना पं. मदनमोहन मालवीय जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। गत 22 दिसंबर को शोभा यात्रा (कलश यात्रा) के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कथा श्रवण के लिए पहुंचे। श्रीराम कथा का समापन 31 दिसंबर को भव्य 108 रामार्चा महायज्ञ तथा एक जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रसाद भण्डारा के साथ होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महामना मदन मोहन मालवीय को स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षा के प्रणेता और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक के रूप में याद किया। साथ ही मालवीय के राष्ट्र उत्थान, शिक्षा और संस्कृति के प्रति योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महामना के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो राष्ट्रचेतना और साधना को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मालवीय जी के योगदान को स्मरण कराते हुए कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना, जो शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बनी। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई, क्रांतिकारियों की वकालत और समाचार पत्रों का संपादन किया। भारत रत्न प्राप्त, सत्यमेव जयते को लोकप्रिय बनाने वाले महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक थे महामना जी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनता जनार्दन से मालवीय जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रावतपुरा धाम के कण-कण में ईश्वर का प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है। हमारे लिए यह वाकई अद्भुत स्थान है, जहां आध्यात्मिक ऊर्जा हर दर्शनार्थी को स्पर्श करती है। धाम की शांति और दिव्यता ने मेरे हृदय को आह्लादित कर दिया। उन्होंने कहा कि अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सच्चा गुरु होता है। गुरु का मार्गदर्शन ही जीवन को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर उन्मुख करता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार जनकल्याण के कार्यों में जुटी हुई है, जनता की हर समस्या का समाधान हमारा लक्ष्य है। विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए हम एक-एक करके ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो हमारी सनातन संस्कृति को गौरवान्वित करते हैं और हमारे गौरवशाली अतीत को जीवंत बनाते हैं। हमारा स्लोगन है- विरासत से विकास की ओर। यह दृष्टिकोण मप्र को प्राचीन वैभव से जोड़ते हुए आधुनिक प्रगति की ओर ले जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने ने हमारे कुलपति के नाम बदलकर कुलगुरू के रूप में स्थापित किया है, जिससे हमारे कुलपति को कुलगुरू कहा जाएगा। जब हम कुलगुरू कहते हैं तो एक अलग ही प्रकार का अनुभव होता है, ऐसे जहां-जहां भगवान राम व श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उनकी लीलाएं हुईं, उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि जैसे द्वारिका, मथुरा का आनंद है, वैसे ही हमारे सांदीपनि आश्रम से लेकर कृष्ण-सुदामा धाम तक गोपाल कृष्ण की लीलाओं को जाना जाए।
कार्यक्रम समापन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया को रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चंबल आयुक्त सुरेश कुमार, आईजी सचिन अतुलकर, चंबल डीआईजी सुनील कुमार जैन, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एएसपी संजीव पाठक, अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post Views: 377
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642017
Views Today : 1463
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.