भिण्ड, 15 दिसम्बर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष जमा किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नगर भ्रमण कर नगर परिषद पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी संतराम मांझी का नामकंन दर्ज कराया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी संतराम मांझी ने कहा कि मै पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। इस मौके पर भाजपा नेता नवल-किशोर मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह कौरव, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी, सतीश उपाध्याय, देवीदयाल महाजन, पूर्व सीएमओ अवधेश त्रिपाठी, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव कानूनगो, पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर, अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट, ब्रजभूषण मिश्रा, ज्ञानेद्र चौधरी, अनिल चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, मनीष चौधरी, भुवनेश पुरोहित, पार्षद महेन्द्र राठौर एवं रोमी रायकवार, भूरे सविता, अरविन्द गुर्जर, अनूप दुवे, महेन्द्र गहलौत, रनवीर कौरव गेंथरी, गोले दुबे, आनंद त्रिपाठी, दीपक गोस्वामी, रामजीलाल रायकवार, दशरथ खटीक, दीपक गोस्वामी, शैलेद्र शर्मा, गौरव दिवौलिया, प्रदीप दिबोलिया, रोहित शर्मा, हेमंत पटेल, जयंदर रायकवार, कल्याण परिहार, अरविन्द गुर्जर, मोनू कौरव, मुकेश मांझी, सुरेन्द्र मांझी आदि लोग मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


