भिण्ड, 10 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के निवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 (एसआईआर) के अंतिम चरण में लक्ष्य पूर्ती एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु बुधवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की। जिसमें मण्डल के सभी बीएलओ से मुलाकात कर जानकारी ली और उन्हें बताया कि विधायक का सख्त निर्देश है कि एसआईआर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस बीच मण्डल अध्यक्ष ने रेस्ट हाउस में हुए डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर एसडीओ से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं लहार विधानसभा क्षेत्र के हर एक मण्डल में विकास के साथ एक अच्छे उचित गुणवत्ता के कार्य का उद्देश्य है। जिसके लिए वह उच्च स्तर से लगातार प्रयास रत है। उन कार्यों की धरातल पर प्रगति एवं गुणवत्ता की देख-रेख के लिए मण्डल के अध्यक्ष को सख्त निर्देश दे रखे है। वहीं उनका कहना है कि जनता समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करते हुए। हमें विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


