भिण्ड, 08 दिसम्बर। जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुरा में अलाव ताप रहे एक युवक की उसके पड़ोसी ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार घटना 4 दिसंबर की रात की है। सिद्धपुरा निवासी 35 वर्षीय सुनील आदिवासी अपने घर के बाहर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर ताप रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला रोहित आदिवासी वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए सुनील से कहा कि यहां अलाव क्यों ताप रहे हो? बताया गया कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान आरोपी रोहित अपने घर के अंदर गया और लाठी लेकर आया। उसने बिना कुछ सुने सुनील के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घायल सुनील को परिजन और ग्रामीण तुरंत रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान ही सुनील ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मिहोना पुलिस ने आरोपी रोहित आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


