भिण्ड, 06 दिसम्बर। छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग एवं उसके कैरियर विकल्पों तथा उद्योग में सफल होने के आवश्यक कौशलों से अवगत कराने हेतु एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा संचालित रूरल एजुकेशन प्रोग्राम भिण्ड के तहत नई शिक्षा नीति 20 के अंतर्गत वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने एवं छात्राओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से पीएमश्री शा. कन्या उमावि गोहद में फिजा खान द्वारा फैशन डिजाइनिंग विषय पर एक्सपर्ट सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने विशेषज्ञ/ एक्सपर्ट का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सत्र के दौरान फिजा खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे परिधान निर्माण, पैटर्न मेकिंग, स्केचिंग, फैब्रिक चयन, रंग संयोजन और वर्तमान फैशन ट्रेंड्स के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि फैशन उद्योग में रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और नई सोच सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्राओं को स्केचिंग और डिजाइनिंग के कुछ बुनियादी तरीके भी बताए। सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र के माध्यम से छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों जैसे फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, बुटीक मैनेजर आदि के बारे में भी बताया।
दौरान प्राचार्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने एसआरएफ फाउण्डेशन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरक सिद्ध हुआ तथा इससे छात्राओं में फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र को जानने और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद साबू खान, विद्यालय स्टाफ एसआरएफ फाउण्डेशन से प्रोजेक्ट एसोसिएट रामलखन, पुष्पेन्द्र सिंह एवं 250 छात्राएं उपस्थित रही।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


