भिण्ड, 06 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आलमपुर ने शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर रघुवर शिक्षा अकादमी स्कूल में सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच बाबा साहेब के आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद करना और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालना था।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं प्राचार्य हरीश आर्य ने बाबा साहेब के जीवन के संघर्षों और संविधान निर्माण में उनकी अद्वितीय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एबीव्हीपी कार्यकर्ता शिवम कौरव मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता के दर्शन को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का सपना देखा था।
इस अवसर पर रघुवर शिक्षा अकादमी स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। एबीव्हीपी नगर इकाई आलमपुर ने कहा कि यह आयोजन बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और परिषद भविष्य में भी ऐसे वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि युवा पीढ़ी को देश के महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा मिलती रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


