– एसआईआर को लेकर भाजपा बीएलए की बैठक आयोजित
भिण्ड, 03 दिसम्बर। लहार में राधारानी भवन भाजपा कार्यालय पर पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए की बृहद बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू मौजूद रहे एवं मंच संचालन डॉ. विनोद तिवारी ने किया।
इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि एसएआर को लेकर चिंता उन्हें है जो चोरी करते हैं, पर जो चोरी नहीं करते उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती, एसएआर लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है, जिसके द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर गलत तरीके से वोट बढ़वाने वालों की छटनी होगी एवं एक से अधिक जगह बोट बढ़वाने वालों को भी वक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी बीएलओ गलत करेगा या गलत बोट बढ़वाएगा उसे बक्सा नहीं जाएगा, वो नौकरी से तो जाएगा ही, साथ में जेल भिजवाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलए से कहा कि आप सही ढंग से कार्य करें, देखें और बताए कि कार्य में कितनी प्रगति है और बीएलओ किस स्तर से काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आपको जो भी समस्या या अड़चन इस काम में आ रही हो बो सब 6 से 10 दिसंबर तक राधारानी भवन में बो स्वयं बैठकर सुनेंगे और तत्काल उसका निराकरण भी कराएंगे। अंत में आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने किया।
इस मौके पर एसआईआर के संयोजक नवल मिश्रा, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश कौरव, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदेश सिंह, कप्तान सिंह कौरव, उमाशंकर तिवारी, दीपू सिंह, विकास बौहरे, अनूप त्यागी, धीरज कौरव, देवेन्द्र उपाध्याय, दीपक सिंह, राकेश महते, कोमल चौधरी, गुड्डन भदौरिया, चप्पे कुशवाह, खुटाई सरपंच, कृपाल बघेल, रमेश कुशवाह, रामकुमार यादव, चंदावली नं.दो सरपंच गुट्टी यादव, बीरेन्द्र दूरवार, संतोष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


