भिण्ड, 27 नवम्बर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर गुरुवार दबोह में समाज के लोगों ने उनका पुतला फूंका।
विश्राम गृह पर ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए, जिसमें आईएएस संतोष वर्मा द्वारा समाज की बेटियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त कर पुतला दहन किया। ब्रिप समाज के सदस्यों ने अपने हाथों में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला लिए विश्राम गृह से एक रैली निकाली कर झण्डा चौक पर उसका पुतला जलाया। इस बीच ब्राह्मण समाज के लोगों ने आईएएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी सदस्यों ने पुतला दहन करने के पश्चात दबोह थाने पर जाकर दबोह थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया, जिसमें आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
बता दे कि आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर एक विवादित बयान दिया था, जिससे उनके खिलाफ संपूर्ण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर राममोहन मुद्गल, सुरेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र मिश्रा, हृदेश नायक, विकाश दुबे, धर्मेन्द्र कुरचनिया, नीलू इटोदा, शंशाक बुधौलिया, सुमित मिश्रा, दीपू शुक्ला, शोभित कुरचनिया सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


