भिण्ड, 22 अक्टूबर। मेहगांव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 20 साल के ऑटो चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटो ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
कन्हारी गांव निवासी समन खान उम्र 20 साल ऑटो चलाता था। मंगलवार को वह ऑटो लेकर एनएच 719 पर मेहगांव की ओर जा रहा था, तभी शाम 4.30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट की इस घटना में ऑटो चला रहा समन खान बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत बताया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मेहगांव पुलिस को सूचना दी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


