– रौन में भाजपा का मण्डल प्रशिक्षण आयोजित
भिण्ड, 02 अप्रैल। रौन मंडल में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग में समापन सत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कार्यकर्ता बंधुओं के साथ इस दौरान संगठन की विचारधारा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा करते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांतों, भाजपा का इतिहास कार्यपद्धति ,योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी वरिष्ठ जनों का प्रशिक्षण के माध्यम से मार्गदर्शन संबोधित किया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के मुख्य विषय वक्त के रूप में कहा कि भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है, ना किसी जातिवाद यह परिवारवाद वंशवाद की भावना से हम अनु प्रमाणित हैं। भाजपा में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास इस मूल मंत्र को लेकर हमारी केन्द्र राज्य की सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार भाव के साथ अंत्योदय योजना को हर गरीब तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र को जोड़ने वाला एक सूत्र है, भारत के संस्कारिक मूल्य हमारी निष्ठा और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और यह आत्मविश्वास भी कि अपने पुरुषार्थों से हमें इन्हें प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सिद्धांत की अभिव्यक्ति भारत माता की उद्घोष से होती है, यह उद्घोष हमारे सिद्धांतों का बीज मूत्र आधार है। उन्होंने कहा कि की पांच निष्ठाओं के सैद्धांतिक आधार पर भाजपा का निर्माण हुआ, भाजपा ने अपने प्रथम अधिवेशन के सैद्धांतिक रूप में पांच निष्ठा की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, शोषण मुक्त समाज की स्थापना सकारात्मक पंथनिरपेक्षता मूल्य आधारित राजनीति और आर्थिक एवं राजनीतिक विकेन्द्रीकरण पारदर्शी व्यवहार संयमित, शब्दावली कार्यक्रम संचालन संग्रह आदि में पारदर्शिता देशभर में प्रमाणित के उदाहरण भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है। वर्ग में भाजपा मण्डल अध्यक्ष तथा अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल थे।
भाजपा गोहद नगर मण्डल का शिविर 4 एवं 5 अप्रैल को
पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत गोहद नगर मण्डल का प्रशिक्षण 4 एवं 5 अप्रैल को दोपहर 12 से प्रेम वाटिका गौतम नगर गोहद में संपन्न होगा। जिसके उद्घाटन सत्र में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य उपस्थित रहेंगे।


