भिण्ड, 02 अप्रैल। बांके बिहारी कुंज बहुउद्देशीय महिला कल्याण समिति लहार द्वारा संचालित शिशु गृह में निवासरत सगे भाई-बहिन के दत्तक ग्रहण की कार्रवाई जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास में की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर ने बताया कि उक्त दोनों बालकों (भाई-बहिन) को बंगलोर निवासी एकल मां द्वारा कारा की गाइड लाइन अनुसार रिजर्व किया गया था। रिजर्व करने के पश्चात संबंधित दंपति को समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट के साथ भिण्ड बुलाया गया, जहां उनके दस्तावेजों का, सामाजिक पृष्ठभूमि का परीक्षण किया गया। परीक्षण में उपयुक्त पाए जाने पर दत्तक ग्रहण समिति की बैठक में भावी दत्तक माता-पिता को दत्तक ग्रहण हेतु उपयुक्त पाया जाकर प्री-एडॉप्शन दत्तक ग्रहण की कार्रवाई की गई। बालकों की मां का स्वयं का व्यवसाय और राष्ट्रीयकृत वित्तीय कंपनी में सलाहकार हंै। आर्थिक रूप से स पन्न परिवार पाया गया।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने बताया कि संभावित मां द्वारा 2024 में कारा पर पंजीयन कराया गया था, जब उनका वेटिंग क्लियर हुई और प्री-अडाप्शन की कार्रवाई के दौरान आंखों में आंसू और खुशी को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। बालकों की मौसी भी संरक्षक के तौर पर उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि उक्त दो बालक (भाई-बहिन) संस्था में 04 वर्ष से अधिक समय से निवासरत हैं। चूंकि दत्तक पर भाई-बहिन को अलग -अलग भेजना न केवल बालकों की भावनाओं के प्रतिकूल और सर्वोतम बालहित के सिद्धांतों के अनुकूल नहीं होता और संभावित माता-पिता द्वारा अधिकांशत: एकल बच्चे की चाह रहती है जिस वजह से उक्त बच्चों के प्रकरण में देरी हुई। हमें ऐसा परिवार चाहिए था जो दोनों भाई-बहिन को उत्साह से स्वीकार करे। ऐसे में बैंगलोर निवासी एकल मां द्वारा बच्चों को स्वीकारना ही विभाग की जीत है। उनके द्वारा बच्चों के साथ खूब समय बिताया गया और उनकी काउंसलिंग भी की गई, जब बच्चे भी अपनी भावी मां से घुल-मिल गए तब प्री-अडाप्शन की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर, बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, बांके बिहारी कुंज संस्था से प्रबंधक नितांश सोनी संबंधित दत्तक मां और उनके परिजन उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभी बालकों को प्री-अडाप्शन पर दिया गया है। एक माह बाद अंतिम दत्तक ग्रहण की कार्रवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड के समक्ष की जाएगी, विभाग द्वारा भावी मां को हर संभव परामर्श दिया जाकर दतक ग्रहण सुलभ कराया जाएगा।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

