भिण्ड, 28 मार्च। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को दबोह नगर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, भिण्ड जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह साइकिल रैली स्थानीय बस स्टैण्ड से प्रारंभ हुई। रैली में पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब 3 किमी दूर स्थित गोरा तिराहा तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि डीजीपी/ आईजीपी सम्मेलन-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुशंसा के अनुरूप, सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निरंतर दो वर्षों तक विभिन्न समारोह आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में भिण्ड जिले के प्रत्येक थाने पर शनिवार को सुबह 8 बजे एक साथ इस रैली का आयोजन किया गया। मुख्य भूमिका रैली में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सिविल स्पोर्ट्स ड्रेस में सजे युवाओं और वर्दीधारी एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


