भिण्ड, 28 मार्च। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को आलमपुर में पुलिस विभाग द्वारा साईकिल रैली निकाली। जिसमें पुलिस विभाग के साथ एनसीसी कैडैट्स, एनआरएस जवानों, छात्र एवं स्थानीय लोगों ने भी उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आलमपुर में थाना प्रभारी रवि उपाध्याय द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस थाने से लेकर तीन किमी दूर मां बाराही देवी मन्दिर गेंथरी तक निकाली गई। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं स्फूर्ति बनी रहती है। इसलिए हमें प्रतिदिन कम से कम पांच किमी साइकिलिंग अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान योगेन्द्र शर्मा, किलोल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष दिसोरिया, रानू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


