भिण्ड, 27 मार्च। डीआईजी/ एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव कुमार पाठक ने संपत्ति संबंधी अपराधों में फरारी इनामी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया है। निर्देशों के पालन में एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मालनपुर प्रदीप कुमार सोनी एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के मामले में फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52 हजार 70 रुपए नगदी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार मालनपुर उद्योग संघ सचिव जितेन्द्र नागवानी से 56 लाख रुपए लेकर एमएस स्क्रेप गोवा में दिखाकर धोखाधड़ी की गई थी एवं स्क्रैप नहीं दिया था। जिसकी शिकायत पर मालनपुर थाने में अपराध क्र.43/2024 धारा 420, 409 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी ने आरोपीगण पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस कार्रवाई में प्रभारी थाना मालनपुर प्रदीप कुमार सोनी, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह यादव, विवेक प्रभात (चौकी प्रभारी झांकरी), आरक्षक आदित्य गुर्जर, धर्मेन्द्र, संजीवख् संजय, कुलदीप, सोहन, प्रदीप यादव एवं साइबर सेल टीम के सउनि सत्यवीर, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आनंद दीक्षित, आरक्षक राहुल यादव का सराहनीय योगदान रहा।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


