भिण्ड, 24 मार्च.मनीष दुबे। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते जहां समूचे देश के साथ मप्र घरेलू गैस सिलेण्डर के संकट से जूझ रहा है। वहीं आलमपुर बाजार में होटलों एवं मिठाई की दुकानों एवं बाजार में लगने वाले चाट के हाथ ठेलों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर के नागरिकों का कहना है कि इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में एलपीजी गैस, डीजल एवं पैट्रोल की समस्या उत्पन्न हो गई है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डर नहीं मिल पा रहे है। लोग घरों में भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डर के लिए इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। इसके बावजूद आलमपुर बाजार में अनेक होटलों, मिठाई की दुकानों एवं बाजार में जगह-जगह लगने वाले चाट के हाथ ठेलों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है और होटलों एवं मिठाई की दुकानों पर दिनभर घरेलू गैस सिलेण्डर से बड़ी-बड़ी भट्टियां, चूल्हे जलते हुए दिखाई देते है। लोगों का कहना है कि जब समूचे मप्र के साथ-साथ हमारे यहां घरेलू गैस सिलेण्डर की किल्लत बनी हुई है तो फिर इन दुकानदारों के पास अपने व्यवसाय चलाने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डर कहां से उपलब्ध हो रहे हैं, यह विचारणीय प्रश्न है? नागरिकों ने जिला प्रशासन भिण्ड से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसाय में उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाए।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


