भिण्ड, 23 मार्च। शासन की विभिन्न 106 जन योजनाओं/ सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने हेतु संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चलाया जा रहा है। जिसका तृतीय चरण 26 मार्च तक चलाया जाएगा। इस हेतु विकास खण्ड स्तरीय शिविर गोहद में 24 मार्च को जनपद कार्यालय गोहद में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अभियान हेतु चिहिन्त सभी 106 सेवाओं के आवेदनों को जनपद/ नगर निकायों में पंचायत एवं वार्ड स्तर तक कुल दर्ज आवेदनों के निराकरण एवं शेष रहे हितग्राहियों के आवेदनों को प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा तथा उक्त समस्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन भी निर्धारित यूजर आईडी से पूर्व की भांति दर्ज भी किए जाएंगे।
बाबूसिंह यादव की स्मृति में विशाल दंगल 24 मार्च को
भिण्ड। मौ क्षेत्र के ग्राम सलमपुरा वार्ड क्र.15 में स्व. बाबूसिंह यादव की स्मृति में 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल आयोजक उदयभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दंगल मे आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपए की होगी। उन्होंने सभी दंगल प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दंगल का आनंद लें और पहलवानों का उत्साहवर्धन करें।

