भिण्ड, 19 मार्च। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को नगर परिषद रौन का औचक भ्रमण कर शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजारों और विभिन्न वार्डों में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था तथा नाली-नालों की पानी निकासी की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान सहित नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर मीणा ने शहर में पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन का कार्य पूर्ण होते ही सड़कों का रेस्टोरेशन (पुनर्निर्माण) प्राथमिकता के साथ कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां-जहां पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां स्पष्ट मार्किंग कराई जाए ताकि भविष्य में मरम्मत के समय लाइन ढूंढने में आसानी हो।
वार्डों में पैदल भ्रमण, देखी जमीनी हकीकत
भ्रमण के दौरान कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने मुख्य बाजार व अंदरूनी वार्डों की गलियों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा होने और जलभराव की स्थिति देख कलेक्टर ने सीएमओ को तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था ऐसी हो कि बारिश या सामान्य दिनों में कहीं भी पानी का भराव न हो।
अधिकारियों को दी हिदायत
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर परिषद के स्टाफ को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से वार्डों का दौरा करें और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जन सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


