भिण्ड, 09 मार्च। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान ग्राम नरुआपुरा में कांशीराम की जयंती जॉन स्तरीय कार्यक्रम भिण्ड में सफल बनाने के लिए जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, भिण्ड जिले के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष बेनीराम कुशवाहा ने पहुंचकर बैठक आयोजित की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि कांशीराम ने इस देश में सोई हुई कोम को जगाया है और बहुजन समाज को हुकमरान समाज बनाने के लिए अपना जीवन लगाया है। बेनीराम कुशवाहा ने कहा कि देश के अंदर यदि ओबीसी समाज का कोई हितैषी दल है तो वह बहुजन समाज पार्टी है और बहुजन समाज पार्टी ने ही पूरे देश के अंदर महापुरुषों को सम्मान दिलाया, ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी और मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू करने के लिए कांशीराम ने 46 दिन तक दिल्ली के बोर्ड क्लब पर धरना प्रदर्शन किया। इसलिए पूरी बहुजन समाज को बहुजन समाज पार्टी में काम करना चाहिए और 15 मार्च को भिण्ड में हो रहे कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी की ताकत से अन्य विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। परिवार में शादी होने के बावजूद डॉ. सुनील पवैया बहुजन मिशन मूमेंट को बसपा को आगे बढ़ाने के लिए कांशीराम की जन्म जयंती का कार्यक्रम भिण्ड में सफल बनाने के लिए सभी नाते रिश्तेदारी वाले कार्यों को पीछे छोड़ते हुए बहुजनों के मसीहा जिन्होंने अपना जीवन लगाकर इस बहुजन समाज की देश में पहचान बनाई और एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म दिया उस मसीहा का जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने के लिए बसपा के कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर लगभग एक दर्जन गांव का भ्रमण करके लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंच ने के लिए अपील की। डॉ. सुनील पवैया दिन रात मेहनत करके इस कार्यक्रम में पूरी जी जान से लगे हैं। सेक्टर घमूरी के महासचिव बेटू परिहार, सेक्टर नसरोल के महासचिव मनमोहन सिंह एवं सेक्टर सहरौली के महासचिव सत्येन्द्र सिंह एवं कई बसपा कार्यकर्ता साथ रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

