– आंगनबाड़ी केन्द्र अम्लेहड़ा-1 के बच्चे श्रेयांश को पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
भिण्ड, 08 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना शासन की योजनाओं का उद्देश्य है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया गया।
परियोजना बरोही के आंगनबाड़ी केन्द्र अम्लेहड़ा-1 के सर्वे क्षेत्र के बच्चे श्रेयांश उम्र 16 माह को पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भिण्ड में भर्ती कराया गया। बच्चे का वजन 7.1 किग्रा और ऊंचाई 74 सेमी एवं एमयूएसी माप 12 सेमी है। बच्चे के परिजनों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अन्य ग्रामीणजनों के साथ समझाइश देने पर उनके द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने हेतु सहमत हुए। बच्चे को चिन्हांकन पश्चात विभागीय पोर्टल पर भी उसका पंजीयन किया गया।

