भिण्ड, 01 मार्च। आलमपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस प्रवचन कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं समाज के दर्पण कहे जाने वाले पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रवचन के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. आलोक मिश्रा महाराज ने भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने बेहद सरल और मर्मस्पर्शी अंदाज में कहा हमारे राम का नाम मात्र दो अक्षरों का है, लेकिन यह जितना छोटा है, उतना ही प्रभावशाली और सरल है। यह दो अक्षर पूरे ब्रह्माण्ड का सार अपने आप में समेटे हुए हैं। महाराज ने समझाया कि राम नाम का जाप न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि जीवन की कठिन से कठिन बाधाओं को पार करने की शक्ति भी प्रदान करता है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है और सत्य के मार्ग पर चलने वाले पत्रकारों का सम्मान करना गौरव की बात है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


