भिण्ड, 17 फरवरी। बचपन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव 2025-26 के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लालजी सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेल और शिक्षा के संतुलन पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई और खेल दोनों का समान महत्व है। शिक्षा जहां हमें ज्ञान और समझ प्रदान करती है, वहीं खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाते हैं। एक विद्यार्थी यदि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहता है तो उसका सर्वांगीण विकास संभव होता है।
भदौरिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी और निरंतर प्रयास। खेल हमें संघर्ष करना, धैर्य रखना और लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना सिखाते हैं। यही गुण आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर केवल अंकों का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रेरक शब्दों से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ और पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बन गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


