भिण्ड, 04 फरवरी। सकल दिगंबर जैन समाज मौ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पंच कल्याणक सामिति के संरक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद जैन गयेलिया (उपर टोला) का बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में प्रकाश चंद्र जैन (पुस्तक भण्डार), जगदीश प्रसाद, राकेश कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, संजीव (पिप्पल) जैन, राजीव जैन, प्रदीप जैन, मिलन जैन, अजित कुमार, निखिल कुमार जैन, आसू जैन, अंसुल जैन, अंकुल जैन, सचिन जैन, कौशल जैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।
नप बाबू की दादी के निधन पर शोक व्यक्त
आलमपुर। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में पदस्थ राहुल सिंह गुर्जर बाबू की दादी का गत रोज पहले नगर के नजदीक ग्राम भांपर में निधन हो गया है। उनके निधन पर नगर परिषद अध्यक्ष मेहताब सिंह कौरव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भुवनेश तीतविलासी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतुल रावत, प्रभारी नगर परिषद अधिकारी दिलीप वर्मा, इंजीनियर धर्मेन्द्र पटेल, सचिन भदौरिया, कल्याण अहिरवार, बाला खांन, महेन्द्र सविता, राहुल दुवे, दाऊ खान, मोनू दुवे इत्यादि कर्मचारियों सहित नगर के व्यापारियों एवं पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।


