भिण्ड, 04 फरवरी। जिले की अटेर थाना पुलिस ने प्रतापपुरा में शराब दुकान पर फायर करने वाले दो आरोपी को 72 घण्टे में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी को फरियादी रविन्द्र पुत्र रामप्रकाश यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिलाव थाना ऊमरी, हाल शराब ठेका प्रतापपुरा ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत फायर कर घायल करने संबंधी शिकायत की थी। इस गंभीर अपराध के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा टीम गठित की गई एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए। जिसके परिपालन में एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।
अटेर थाना प्रभारी निरीक्षक रामनरेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी चंबल नदी वाली रोड पर अटेर शाला के आस-पास देखे गए हैं। सूचना पर हमराह फोर्स के साथ दबिश देकर एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामनरेश यादव, उपनिरीक्षक रामशरण शर्मा, बृजेन्द्र सिंह तोमर, सउनि हुकम सिंह चौधरी, आरक्षक हरदेश यादव, पवन शर्मा, ब्रजमोहन, पदम सिंह, सरजीत, संजय आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


