भिण्ड, 01 फरवरी। रविवार को वित्त मंत्री सीतारमण के बजट 2026-27 को लाइव कार्यक्रम को मालनपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने देखा। जिसमें वित्त मंत्री ने 85 मिनट बजट के बारे में बताया। इस अवसर पर मुरैना चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव एवं मालनपुर मंडल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा, महामंत्री विनोद सिंह सिकरवार द्वारा नगर परिषद में लाइव प्रसारण देखा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया। अभी 5 प्रतिशत शुल्क लगता था। हीमोफीलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री है। डिफेंस बजट 6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़, यानी 15.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी। हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के 1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल 2.19 लाख करोड़ खर्च होंगे, यानी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी। 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा, इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी। 3 आयुर्वेदिक एआईआईएमएस खोले जाने की घोषणा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान। 15 हजार सेकेण्ड्री स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर एवं देवेन्द गौड़, किसान मोर्चा के मंडल मंत्री रामावतार शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर, कोषाध्यक्ष विष्णु गौड़, वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा, फतेह सिंह कुशवाह, सचिन शर्मा, सुरेन्द्र भदौरिया, टिंकू गुर्जर, राजू गौड़, अवधेश गौड़, अजा मोर्चा के मण्डल महामंत्री राकेश माहौर उपस्थित थे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


