भिण्ड, 31 जनवरी। शक्तिपीठ मां रेहकोला देवी (मां रणकौशला) का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मन्दिर परिसर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मन्दिर के पुजारी हलधर पांडा ने विधि-विधान से अभिषेक पूजन के साथ की। इसके पश्चात धार्मिक परंपरा के अनुसार केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदि शक्ति मां रेहकोला देवी के जन्मोत्सव पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मां रणकौशला देवी का मन्दिर लगभग 11वीं शताब्दी पुराना है। इसकी स्थापना आल्हा-उदल के भाई सिरसा नरेश वीर मलखान द्वारा कराई गई थी। भक्तों का मानना है कि मां के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आस्था के साथ मैया के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। जन्मोत्सव के अवसर पर यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अर्जी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
पुजारी ने बताया कि मां के दरबार में निसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। कई ऐसे उदाहरण बताए जाते हैं, जहां 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी संतान सुख प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यदि लगातार तीन माह तक सोमवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाए तो गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार आज भी वीर मलखान और उनकी पत्नी गज मोतिन सूक्ष्म रूप में मां के दर्शन करने आते हैं। भक्तों में इस मान्यता को लेकर गहरी आस्था देखी जाती है। जन्मोत्सव के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


