भिण्ड, 27 जनवरी। लहर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अजनार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन आज रुक्मणी मंगल, गोपी उद्धव संवाद एवं सुदामा चरित्र की कथा का रसपान भक्तों द्वारा किया गया। कथा का आयोजन अजेंद्र सिंह राजावत द्वारा कराया जा रहा है। सरस कथा वाचक पं. राममोहन उपाध्याय श्रीधाम वृंदावन के मुखार विंद से ग्रामीणों ने सरस कथा का रसपान किया।
कथा व्यास ने बताया कि सुदामा ने बहुत परेशानी झेलने के बाद भी भगवान की भक्ति नहीं छोड़ी और न ही किसी से मदद मांगी। पत्नी सुशीला के बहुत समझाने के बाद वे अपने बचपन के मित्र द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्णा से मिलने को तैयार होते हैं, भेंट के तौर पर उनकी पत्नी उन्हें चावलों की एक पोटली देती है। वे धीरे-धीरे चलते हुए द्वारिका पहुंच जाते हैं। वहां पर भगवान श्रीकृष्ण को जब अपने बचपन के मित्र सुदामा के आगमन की सूचना प्राप्त होती है। तो वह नंगे पैर दौड़ पड़ते हैं, और अपने अश्रुओं की धारा से सुदामाजी के चरण धोते हैं और अनेक प्रकार से उनका स्वागत करते है। भगवान कृष्ण जब यह कहते हैं कि भाभी ने हमारे लिए क्या भेंट भेजी है, तो सुदामा सकुचाते है। इस पर भगवान श्रीकृष्ण उनकी पोटली छीन कर एक-एक करके दो मुट्ठी चावल खा लेते हैं और जैसे ही तीसरी मुट्ठी खाने को करते है तो रुक्मणि जी उनका हाथ पकड़ लेती है और कहती हैं कि उन्होंने एक एक मुट्ठी के बदले उन्हें एक एक लोक दे देते हैं। जब रुक्मणी जी भगवान से पूंछती हैं कि आपने दो मुट्ठी के बदले दो लोक सुदामा जी को दे दिए, तीसरी मुट्ठी में यदि तीसरा लोक भी चला गया तो हम कहां रहेंगे? इस पर भगवान कृष्ण कहते हैं कि हम तो भक्तों के हृदय में निवास करते है। इस प्रकार रूक्मणी ने यह कहकर कि मुझे भी तो चावल खाने को दो आप अकेले ही खाए जा रहे है। तीसरी मुट्ठी भगवान से ले लेती है। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन आज जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया एवं सुमन सिंह ने अजनार पहुंचकर कथा का श्रवण किया एवं व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

