भिण्ड, 27 जनवरी। जिले में मंगलवार को सुबह धूप निकली, दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शाम होने से पहले ही ठंडक बढ़ गई। इससे पहले जिले में बसंत ऋतु की दस्तक के साथ मौसम सुहावना बना हुआ था और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था।
मंगलवार को सुबह साफ आसमान और हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन दोपहर बाद बादलों की घेराबंदी ने मौसम को ठंडा कर दिया। रिमझिम बूंदाबांदी से शहर की सड़कों और आसपास के इलाकों में नमी छा गई। बारिश के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। बसंत पंचमी के बाद से ही जिले में गुलाबी सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। स्थानीय लोग इसे ‘बसंती पवन’ कह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों के पीले फूल खिलने लगे हैं, जो बसंत के आगमन का संकेत दे रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भिण्ड जिले में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी माह में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मौसम स्थिर और सुखद बना रहेगा। मौसम के इस बदलाव से किसानों को फसलों के लिए नमी मिलने की उम्मीद है।
आलमपुर-दबोह क्षेत्र में बूंदाबांदी गेहूं के लिए फायदेमंद
आलमपुर एवं दबोह क्षेत्र में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और दोपहर बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। आलमपुर एवं दबोह क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे और दोपहर बाद बूंदा बांदी का दौर शुरू हो गया है। बेमौसम बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। तो वहीं कुछ फसलों को नुकसान भी पहुंचने की संभावना है। सर्द हवाओं एवं बरसात से लोगों को एक बार फिर जोरदार सर्दी का एहसास होने लगा है। लोगों का अनुमान है कि बारिश के कारण कुछ दिनों के लिए सर्दी और बढ़ जाएगी। आलमपुर एवं दबोह अंचल में रात में तेज बारिश होने की संभावना है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

