भिण्ड, 24 जनवरी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर लहार में बसंत पंचमी के अवसर पर 3 से 5 वर्ष के बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार एवं मां सरस्वती का प्रकट उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान बड़े मन्दिर लहार के महंत, बतौर मुख्य अतिथि संजीव चौधरी संयुक्त सचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला भिंड प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रामजीलाल शुक्ला विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं विद्यालय के समिति अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं सचिव सत्यप्रकाश गौण एवं सहसचिव मोनू उपाध्याय ने सभी का तिलक कर सम्मान किया। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, अखलेश चौधरी, दिनेश चन्द्र दीक्षित आचार्य एवं विद्यालय परिवार के आचार्य मौजूद रहे। सभी ने बौद्धिक रीतिरिवाज के अनुसार भैया बहिनों का विद्यारंभ संस्कार कराया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


