भिण्ड, 21 जनवरी। यूजीसी के संबंध में राष्ट्रपति के नाम समाजसेवियों ने एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जनवरी 2026 में अधिसूचित यूजीसी (प्रमोशन ऑफ एक्युटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस) रेग्यूलेशन 2026 उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए हैं। इन विनियमों का उद्देश्य शिक्षा में समानता एवं समावेशन को बढ़ावा देना बताया गया है। तथापि, विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच संतुलन, समान अवसर तथा निष्पक्षता को लेकर कुछ शंकाएं एवं विचार उत्पन्न हुए हैं। विशेष रूप से यह अपेक्षा की जा रही है कि सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों पर समान रूप से विचार किया जाए तथा शिकायत व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन सुनिश्चित हो। उक्त विनियमों की पुन: समीक्षा किए जाने के संबंध में गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ताकि इस विषय पर उचित एवं व्यापक विचार संभव हो सके। आवेदन देने वाले पुखराज भटेले (जिला महामंत्री राष्ट्रीय सनातन सेना भारत), रितिक यादव, बंटी जादोन, सोनू शर्मा, शिवम पांडा, सत्यम सिंह तोमर, देश श्रीवास्तव, संदीप पमार, सुनील गोले, सोमवीर, सुशील सिंह एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


