भिण्ड, 21 जनवरी। भिण्ड-भाण्डेर हाइवे रोड पर भाण्डेर क्षेत्र के ग्राम सोहन हाईस्कूल के पास एक सड़क हादसे में आलमपुर थाना क्षेत्र के बेलमा गांव के जाटव समाज के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जब इस घटना की खबर मृतकों के परिजनों के बीच पहुंची तो उनके घर कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना आलमपुर क्षेत्र के बेलमा गांव के जाटव समाज के दो सगे भाईयों ने अपने गांव में दो दिन पहले जवारे बोए थे। इसी के चलते दोनों भाई मंगलवार को मोटर साइकिल पर सवार होकर गोदन थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारी में देवता लेने गए थे और ग्राम भिटारी से देवता लेकर अपने गांव बेलमा वापस लौट रहे थे। इन दोनों भाइयों का अपने गांव बेलमा पहुंचने के लिए महज 5 किमी का सफर बांकी रह गया था। इसी बीच भिण्ड-भाण्डेर हाइवे पर पंडोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोहन हाईस्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पंडोखर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्ट मार्टम हेतु भाण्डेर भेजा दिया है। जहां बुधवार को पोस्ट मार्टम होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया और इसके बाद ग्राम बेलमा में दाह संस्कार हुआ है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


