भिण्ड, 16 जनवरी। गोहद तहसील के ग्राम जस्तपुरा (जसरथ पुरा) में गुरुवार-शुक्रवार की रात को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव के निवासी रंजीत कड़ेरे की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में बंधी भेड़ बकरियां बाहर निकल नहीं सकीं, जिससे 20 भेड़ बकरियां झुलसकर उनकी मौत हो गई। वहीं 20 भेड़ बकरी घायल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे में पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


