भिण्ड, 12 जनवरी। जिले के आलमपुर थानांतर्गत भड़ेरी गांव में सोमवार को सोनभद्रिका नदी किनारे विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार भडेेरी गांव निवासी सरदार सिंह बघेल, लोकेन्द्र कौरव और राजपाल बघेल को सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे गांव के पास नदी किनारे टिमावली घाट पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसकी सूचना सरदार बघेल ने तत्काल ग्रामीणों को दी, वहीं कुछ देर बाद मगरमच्छ पास ही स्थित खेत में जाकर बैठ गया। भड़ेरी गांव के किनारे मगरमच्छ देखे जाने से भड़ेरी गांव के अलावा ररुआ, गांगेपुरा, टिमावली, अरूसी गांव समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने भय के कारण नदी किनारे जाना बंद कर दिया।
किसान बोले फसल हो जाएगी बर्बाद
भड़ेरी गांव निवासी धर्मेन्द्र कौरव, गजेन्द्र राठौर एवं टिमावली समेत अन्य गांव के किसानों का कहना है कि मगरमच्छ होने से सभी भयभीत हैं और खेतों पर जाने में डर लग रहा है। ये सिंचाई और बोबनी का समय चल रहा है अगर समय से खेतों पर नहीं जायेंगे तो फसल बर्बाद हो जायेगी।
एक माह पहले गांगेपुरा में दिखे थे दो मगरमच्छ
बता दें कि आलमपुर के नजदीकी गांव गांगेपुरा में भी लगभग एक माह पहले नदी किनारे दो विशालकाय मगरमच्छ देखे गये थे। जिसके बाद वहां भी भय के कारण लोगों ने नदी किनारे जाना बंद कर दिया था।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


