भिण्ड, 12 जनवरी। आलमपुर नगर में कौरव समाज द्वारा सोमवार को भीष्म पितामह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने नगर में वाहन रैली निकालकर भीष्म पितामह को याद किया। वाहन रैली आलमपुर नगर के भीष्म पितामह मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, विजय मंच, बस स्टैण्ड, देभई तिराहा, छत्रीबाग समेत नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस भीष्म पितामह मंदिर पहुंची। जहां पर समाज के लोगों ने पितामह की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर हिम्मत सिंह कौरव ने कहा कि भीष्म पितामह महाभारत की कथा के एक ऐसे नायक हैं, जो आरंभ से अंत तक इसमें रहे। भीष्म पितामह ने जीवन भर अपनी प्रतिज्ञा का पालन किया और हस्तिनापुर को सुरक्षित हाथों में देखकर ही अपने प्राणों का त्याग किया। उन्हें देवव्रत व गंगापुत्र आदि नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह का नाम सुनते ही हमें एक पराक्रमी योद्धा का सशक्त चेहरा याद आता है। एक ऐसा पितृभक्त पुत्र जिसने अपना पूरा जीवन एक प्रतिज्ञा को निभाने में निकाल दिया। एक ऐसे निष्काम कर्मयोगी, जिसने अपने पिता के लिए अपने जीवन, अपनी इच्छाओं और सुखों का त्याग कर दिया था। उन्होने कहा कि भीष्म पितामह मॉ गंगा के प्रिय पुत्र माने जाते हैं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मेहताब सिंह ठेकेदार, मलखान सिंह कौरव, पप्पू कौरव, बी.पी.कौरव, राजकुमार कौरव, धीरज पटेल, राहुल कौरव, राधेश्याम कौरव, दयाल सिंह कौरव, संजू कौरव, मानिक कौरव, अरविंद कौरव, सुदामा कौरव, शिवम कौरव, मंजीत कौरव, योगेश कौरव, दीपक कौरव, ब्रजेन्द्र कौरव, मयंक, अमित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
एक मात्र भीष्म पितामह मंदिर है आलमपुर में स्थित
बता दें कि भिण्ड-दतिया जिले समेत आसपास के क्षेत्र में पितामह भीष्म का एकमात्र मंदिर वर्तमान में आलमपुर में स्थित है। इसका निर्माण गांगेपुरा निवासी के.पी.सिंह कौरव द्वारा करवाया गया था।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


