भिण्ड, 12 जनवरी। युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को सुबह 10 बजे गोहद के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान सीएम राइज स्कूल, पीएमश्री कन्या विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगर परिषद मौ के वार्ड 4 के प्रत्याशियों का हुआ द्वितीय व्यय निरीक्षण
भिण्ड। मप्र नगर पालिका अधिनियम के तहत जारी महापौर/ अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण ओर प्रस्तुति) आदेश 2020 है। भोपाल 19 अक्टूबर 2020 द्वारा निर्वाचन के लिए लड़ रहे प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रचार अवधी के दौरान कम से कम तीन बार निजी रूप से या उसके निर्वाचन ऐजेंट के माध्यम से या उसके द्वारा इस कार्य हेतु विधिवत प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अधिकृत अधिकारी के सामने रजिस्टर प्रस्तुत करें। निर्देश के क्रम में नगरीय निकायों (नगर पालिका/ नगर निगम) के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु जारी निरीक्षण तिथियों के आदेश के क्रम में द्वितीय निरीक्षण 11 जनवरी को किया गया, जिसमें नगर परिषद मौ के वार्ड 4 के कांग्रेस प्रत्याशी गंगाश्री, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी बाई तथा निर्दलीय भागश्री की व्यय राशि निरंक पाई गई।


