भिण्ड, 10 जनवरी.मनीष दुबे।
महावीर कॉलोनी में सनातन धर्म और प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के लिए सुंदरकांड पाठ का आयुक्त आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूजन मध्य प्रदेश शासन में कैविनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर कैविनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोमनाथ मन्दिर सभी भक्तजनों और सनातन धर्म प्रेमियों के लिये आस्था का केन्द्र है। सोमनाथ मन्दिर जिसको कई बार मुगलों ने धराशाई किया। आज फिर भी वह पूरे विश्व को धर्म और सनातन संस्कृति का संदेश देते हुए भारत का गौरव बढ़ा रहा है। इस सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन राकेश कुमार त्यागी अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गालव त्यागी ब्राह्मण समाज एवं उनके परिवार जनों ने किया। इस कार्यक्रम में बंटी त्यागी, शरद त्यागी, केके शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, जगदीश तोमर, राजेश शुक्ला, राघवेन्द्र जादौन सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।


