– जिला अध्यक्ष ने बोरेश्वर में की पूजा अर्चना, सनातन स्वाभिमान एवं शिवालयों की अखण्डता के लिए संकल्प लिया
भिण्ड, 10 जनवरी.मनीष दुबे ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के बोरेश्वर धाम के दर्शन कर ओमकार मंत्र के जप के साथ दिन की शुरुआत की। साथ ही सनातन स्वाभिमान एवं शिवालयों की अखंडता के लिए संकल्प लिया। जिले के सभी 29 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि भगवान शंकर के शिवालय मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए सुख और समृद्धि शांति और सद्भावना की भोलेनाथ से प्रार्थना की। बोरेश्वर मंदिर के पुजारी पं. प्रभाकर कल्लू पुरोहित ने नरवरिया के हाथों से शिवलिंग पर नारियल कराकर पूजा अर्चना की।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन स्वाभिमान हिन्दुत्व की विचारधारा को हर समाज तक जागृत करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर हरिद्वार महाकाल केदारनाथ जैसे हिंदुत्व मंदिरों को अपनी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान अभियान के निमित्त वे कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधियों ने मंदिरों में पहुंचकर पुजारा अर्चना करते हुए सोमनाथ मंदिर की एक हजार वर्ष की स्थापना को आगे बढ़ने का कार्य किया है।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कुण्डेश्वर में पहुंचकर पूजा अर्चना की- विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शहर के कुण्डेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया और सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू ने वानखंडेश्वर मंदिर लहर पहुंचकर पूजा अर्चना की। विधायक अमरीश शर्मा उर्फ गुड्डू ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लहार नगर में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया। सुभाष चंद्र बोस मंडल द्वारा वार्ड क्र.4 कुम्हरौआ स्थित पिपलेश्वर शिवालय में ओम नम: शिवाय का जाप किया गया। वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा वनखंडेश्वर मंडल द्वारा ओम नम: शिवाय जाप किया। भाजपा मेहगांव मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 अभियान के अंतर्गत आज मेहगांव स्थित वखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर देश और प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, मंडल अध्यक्ष बिट्टू जैन, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव उपाध्याय, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, दीपक सिंह राजावत, रोहित करैया, अरविन्द सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


