भिण्ड, 10 जनवरी.मनीष दुबे।
वैश्य महासम्मेलन मप्र के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने निवास पर किया। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, जिला प्रभारी कैलाश वर्मा, जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि जैन, मार्गदर्शक रमेश चंद्र गुप्ता, हरनारायण गुप्ता, उपाध्यक्षगण कैलाश नगरिया, श्याम श्रीवास्तव, सुरेशबाबू गुप्ता, धर्मेन्द्र जैन, महामंत्री सतेन्द्र गुप्ता, अमित जैन, तहसील भिण्ड अध्यक्ष धीरज चपरा, कार्यकारिणी सदस्य संजय पहारिया, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी मनोज जैन, बंटी श्रीवास्तव, देवेन्द्र जैन, सुशील गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 16 जनवरी को
भिण्ड। अग्रवाल सभा भिण्ड द्वारा आगामी 16 जनवरी को स्व. ब्रजकिशोर बंसल की स्मृति में (फर्म राधिका साड़ी हाउस) नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। जिसमें रतन ज्योति चेरिटेबिल फाउंध्डेशन के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी उन्हें भिण्ड से ग्वालियर वाहन द्वारा भेजा जाएगा। अग्रवाल सभा भिण्ड के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं मोबाइल नंबर साथ में लेकर पहुंचें, जिससे ऑपरेशन के लिए उनका रजिस्ट्रेशन समय से कराया जा सके।


