– ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की मासिक सेक्टर स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न
भिण्ड, 10 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग विकास खण्ड मेहगांव द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर क्र.एक गोरमी और सेक्टर क्र.दो सुनारपुरा की बारह समितियों की सेक्टर बैठक सह प्रशिक्षण गोरमी एवं खेरियातोर में किया गया।
विकासखण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि समग्र ग्राम विकास की कल्पना करना तभी संभव होगी जब ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में अनुशासित, सतत संवाद और जन सहभागिता के लिए लोगों को प्रेरित कर शासन और समाज के बीच समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में जन सहभागिता कराई जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गांव में 12 से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम चलाया जाएगा, इस दौरान स्थानीय नवाचारों और सामुदायिक सहभागिता से रोजगार सृजन, जल संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का समन्वित प्रयास है। साथ समिति के सदस्यों को मोबाइल एप पर कार्यों की जानकारी, दस्तावेजीकरण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। तन्मय युवक मंडल से मुकेश कर्ण ने सेक्टर क्र.एक एवं गणेश शिक्षा प्रसार समिति से राकेश श्रीवास ने सेक्टर क्र.दो द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक प्रस्फुटन पदाधिकारी उपस्थित रहे।


