Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 12
BREAKING
  • भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
  • प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
  • जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
  • स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
  • पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
  • पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मध्य भारत की महिलाओं की अहम भूमिका पर वेबिनार आयोजित

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मध्य भारत की महिलाओं की अहम भूमिका पर वेबिनार आयोजित

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 9, 2026

भिण्ड, 09 जनवरी। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में इतिहास विभाग द्वारा ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका (मध्य भारत के विशेष संदर्भ में)’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने स्वागत भाषण देने के उपरांत कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान केवल अतीत नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. कुमार रत्नम (अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा ग्वालियर-चंबल संभाग ग्वालियर) ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत व्यापक एवं प्रेरणादायी रही है। उन्होंने बताया कि मध्य भारत की महिलाओं ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए क्रांतिकारी आंदोलनों, सत्याग्रह एवं जनजागरण में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम संरक्षक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि तथा राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होता है। वेबिनार में डॉ. मेघना शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर) ने अपने वक्तव्य में आर्य समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिला शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया।
डॉ. हंसा व्यास ने कहा कि मध्य भारत की महिलाओं ने न केवल आंदोलन में भाग लिया, बल्कि सामाजिक जागरूकता और संगठन निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. संजय कुमार स्वर्णकार (प्रोफेसर, केआरजी पीजी कॉलेज ग्वालियर) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में आंदोलन के समय पुरुषों के गिरफ्तार होने पर महिलाओं ने आंदोलन की बागडोर संभाली है उनका योगदान इतिहास की पुस्तकों से कहीं अधिक व्यापक है और उनके बलिदान को इतिहास में समुचित स्थान दिया जाना चाहिए।
डॉ. विनय श्रीवास्तव (एसोसिएट प्रोफेसर, शा. महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद) ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी रानी लक्ष्मी बाई, रानी अवंती बाई लोधी जैसी अनेक वीरांगनाओं को नतमस्तक होकर हम याद करते हैं परंतु अनेक महिला स्वतंत्रता सेनानी ऐसी भी हैं जिनके बारे में ना तो हम जानते हैं और ना ही पुस्तकों में प्रकाशित किया गया है। मप्र के एकमात्र नीमच जिले से ही ऐसी आठ वीरंगनाओं (शांति बाई, जानकी बाई, कमला देवी यादव आदि) के नाम मिले हैं, जिन्होंने 1930 सविनय अवज्ञा आंदोलन में भागीदारी हेतु अजमेर के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अत: विद्यार्थी शोध कार्य करते समय ऐसे विषय को ध्यान में रखें और महिलाओं के योगदान को भी हम समाज के सामने लाएं जिनको इतिहास अभी तक हमारे सामने नहीं लाया है। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की डॉ. मंदाकिनी शर्मा ने एवं अंत में धर्मवीर सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। वेबिनार में महाविद्यालय स्टाफ, शोधार्थी, देश के अनेक राज्यों से प्रतिभागियों ने आनलाइन सहभागिता की है।

Post Views: 157
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026

पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो

April 11, 2026

जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल

April 11, 2026

स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
524409
Views Today : 1484
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.