मालनपुर, 07 जनवरी। हिन्दू संस्कृति की एकता, सामाजिक समरसता एवं जन-जागरण के पावन उद्देश्य से प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर मालनपुर में पुन: एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए मालनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के ग्राम प्रमुखों ने आपसी सहमति से विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियों का विभाजन किया।
बैठक में जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ग्राम प्रमुखों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं महंत रघुवीर जी ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से हिंदू समाज की एकता, संस्कार एवं संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। बैठक का समापन विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


