भिण्ड, 07 जनवरी। आलमपुर क्षेत्र के भड़ेरी गांव के गौंड़ बाबा मन्दिर पर बुधवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास के 20 से ज्यादा गांवों के लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।
बताया गया है कि भड़ेरी गांव में गौंड़ बाबा मन्दिर पर इस मेले का आयोजन बीते 40 सालों से किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित मेले में भड़ेरी गांव के आस-पास के दो दर्जन से अधिक गांवों के दर्शनार्थियों और सैलानियों की भीड़ उमड़ी। बुधवार सुबह से ही मेला घूमने के लिए सैलानी पहुंचने लगे। उन्होंने सबसे पहले गौंड़ बाबा के दर्शन किए, उसके बाद लोगों मेला घूमा। लोगों ने घर गृहस्थी का सामान और पशुओं को सजाने का सामान खरीदा। वहीं बच्चों ने जमकर झूले और चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। मेले में इंदरगढ़, मोठ, कोंच, भगुवापुरा, भांडेर, समथर, सेंवढ़ा, आलमपुर, दबोह, लहार के व्यापारियों के द्वारा दुकानें लगाई गई हैं।
गौंड़ बाबा मंदिर में चढ़ाए जवारे
लोगों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मेले में पहुंचकर बाबा के मन्दिर में जवारे चढ़ाए। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि इस वार्षिक मेले का आयोजन माघ माह की चतुर्थी को किया जाता है, लोग अपनी इच्छापूर्ति पर मन्दिर पर जवारे चढ़ाते हैं और झंडा चढ़ाते हैं। गौंड़ बाबा मन्दिर की ऐसी मान्यता है कि नि:संतान दंपत्ति यहां अर्जी लगाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद लोग यहां आकर मन्दिर पर जवारे चढ़ाते हैं या कन्या भोज कराते हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


