भिण्ड, 06 जनवरी। जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत हरगोविन्द पुरा गेट के पास मंगलवार को बाइक चालक अमन गुर्जर पुत्र महेश गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी डांग की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना लगते ही पुलिस ने मृतक के शव को गोहद अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को लगभग 5 बजे मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं अमायन थाना क्षेत्रांतर्गत अड़ोखर में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने बालिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 106(1),281,125(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकरी के अनुसार धर्मेन्द्र पुत्र मानसिंह सिकरवार निवासी ग्राम टकपुरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को उसकी 12 वर्षीय पुत्री अवनी कहीं जा रही थी, तभी लोकेन्द्र सिह के पैटोल पम्प के पास अड़ोखर में अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


