भिण्ड, 06 जनवरी। नव सृजन सामाजिक संस्था अमायन के तत्वावधान में अमायन में छात्रों के लिए परीक्षा पर चर्चा एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव सृजन ग्रुप के लगभग 50 कार्यकर्ताओं सहित 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात छात्रों को परीक्षा से जुड़ी मानसिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया गया। जिसमें परीक्षा के समय घबराहट से बचने, तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा समय प्रबंधन और तनाव प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में आने वाली सामान्य समस्याओं जैसे बार-बार पढ़ने के बाद भी विषय भूल जाना के समाधान बताए गए। विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, कठिन विषयों को सुबह तथा सरल विषयों को रात्रि में पढ़ने जैसी प्रभावी अध्ययन तकनीकों से अवगत कराया गया।
करियर काउंसलिंग सत्र में छात्रों को विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से वह अपना भविष्य संवार सकते हैं। साथ ही फार्मा इंडस्ट्री में उपलब्ध करियर विकल्पों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसी क्रम में कानून एलएडब्ल्यू एवं सिविल जज से संबंधित परीक्षाओं और उनकी तैयारी की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आईटी एवं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य की उभरती तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के महत्व और संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों को एमपीपीएससी, यूपीएससी सहित अन्य सरकारी परीक्षाओं जैसे- एसएससी, सीजीएल की तैयारी की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया तथा डिफेंस से जुड़ी परीक्षाओं एवं फिजिकल तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव सृजन संस्था के सभी सदस्यों, विभिन्न कोचिंग संचालकों, मीडिया प्रभारी, व्यवस्थापकों एवं काउंसलर्स जिनमें शिक्षक, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, जेल अधीक्षक आदि का योगदान रहा।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


